October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • इस IPS की उत्तराखंड में वापसी, क्या होने वाला है बड़ा फेरबदल ?

इस IPS की उत्तराखंड में वापसी, क्या होने वाला है बड़ा फेरबदल ?

By on November 24, 2024 0 582 Views

उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ प्रतिनियुक्ति से वापस आ रहे हैं। उन्हें समय से पहले ही कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ प्रतिनियुक्ति से वापस आ रहे हैं। दीपम सेठ एडीजी एसएसबी में प्रतिनियुक्ति पर हैं और उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। बता दें कि दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके वापस आने की खबरों के बीच उत्तराखंड में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ की वापसी के साथ उत्तराखंड में बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। एकाएक बुलाए जाने और तत्काल रिलीव होने से चर्चा हो रही है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो दीपम सेठ उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे।