September 13, 2026
Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन।

By on July 11, 2022 0 313 Views

कालाढूंगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनतीगांव से जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के लिए दो बच्चों का चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता ने बताया इनमें हर्षवर्धन गोस्वामी व वैष्णवी सिंह शामिल हैं। जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की है।
प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता शिक्षिका प्रभा तिवारी, शैलजा साह, निर्मल तिवारी, सुभाष रस्तोगी प्रकाश तिवारी कविता, नंदा, वकील आदि ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। इधर हिलवुड एकेडमी गेबुआ की छात्रा प्रियांशी ने भी जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी की परीक्षा पास की है। प्रियांशी ने इससे पहले राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग की परीक्षा भी पास की थी। प्रियांशी की इस उपलब्धि पर प्रबंधक रजत पाठक, शिक्षक गीता छिमवाल, प्रताप सिंह रमोला, मंजू जोशी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी है।