October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • लड़की का वीडियो वायरल करने की सज़ा 15 जूते ! पंचायत ने लड़की से लड़के के मुंह पर लगवाए, Viral हो रहा Video, देखें…

लड़की का वीडियो वायरल करने की सज़ा 15 जूते ! पंचायत ने लड़की से लड़के के मुंह पर लगवाए, Viral हो रहा Video, देखें…

By on August 18, 2023 0 1010 Views

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने अपना तुगलकी फरमान सुनाते हुए युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को 15 जूते मारने की सजा सुनाई. जिसके बाद युवती के द्वारा आरोपी युवक को 15 जूते मारे गए. इस दौरान आरोपी युवक चुपचाप इस सजा को भुगत रहा था. इतना ही नहीं उसे अर्द्धनग्न भी किया गया. घटना से जुड़ा अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने को बाद सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.

 

 

 

 

 

पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसमें आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और उसे दिखाकर जबरन शादी का दवाब बनाने लगा. युवती ने शिकायत में कहा कि जब उसने शादी से इंकार कर दिया, तो आरोपी युवक ने उसका वीडियो वायरल कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली. वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में रोष है. साथ ही गांव में मामले को लेकर पंचायत हुई.

युवती को दिए 15 जूते मारने के आदेश

पंचायत में मामला गांव का होने के चलते आपसी सुलह और समझौते की बात होने लगी. युवक को सरेआम 15 जूते युवती के द्वारा मारने का तुगलकी फरमान सुनाया गया. युवती ने आरोपी युवक को एक के बाद एक 15 जूते मारे. जिसका वीडियो भी बना लिया गया. एक मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में युवती आरोपी युवक के चप्पलें मार रही है. इस दौरान युवक हाथ नीचे करके खड़ा हुआ है. पिटाई के बाद युवक को अर्द्धनग्न भी किया गया. पंचायत के इस फरमान से लेकर पूरे घटनाक्रम की पुलिस को भनक तक नहा लगी.