November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • युवक के पेट से निकलीं 63 चम्‍मच, हालत गंभीर, ICU में भर्ती कर चल रहा इलाज

युवक के पेट से निकलीं 63 चम्‍मच, हालत गंभीर, ICU में भर्ती कर चल रहा इलाज

By on September 28, 2022 0 173 Views

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में अपने ही तरह का एक अलग मामला सामने आया है। यहां पर आपरेशन के दौरान एक युवक के पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलीं हैं। इतनी अधिक संख्या मे स्टील की चम्मच निकलती देख चिकित्सक भी हैरान रह गए। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। मरीज के स्वजन ने शामली के नशा मुक्ति केंद्र में युवक को जबरन चम्मच खिलाने की बात बताई है। मुजफ्फरनगर में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इस घटना को जो भी व्यक्ति सुन रहा है वह आश्चर्यचकित हो रहा है।

मरीज की हालत अभी गंभीर

शहर के भोपा रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में आपरेशन के दौरान चिकित्सक ने एक मरीज के पेट से एक-दो नहीं, बल्कि 63 स्टील की चम्मच निकाली हैं। आपरेशन के बाद से मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे का आदि था युवक

मुज़फ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी 35 वर्षीय विजय चौहान नसे का आदी है, जिसके चलते विजय के स्वजनों ने उसे शामली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में विजय लगभग एक महीना रहा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी हास्पिटल में लाया गया।

यह बोले मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी

जहां चिकित्सकों ने उसका आपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलने पर मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए, क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार देखा। मरीज के रिश्तेदार अखिल कुमार ने बताया कि उसे चम्मच जबरन नशा मुक्ति केंद्र में खिलाई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि निजी अस्पताल का मामला है। प्रकरण की जानकारी जुटाकर ही कुछ जानकारी दी जाएगी।

युवक फिलहाल आइसीयू में भर्ती

वहीं न्‍यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार यहां डॉक्‍टर राकेश खुराना ने ऑपरेशन करके युवक के पेट से चम्‍मच निकालीं हैं। डॉक्‍टर राकेश खुराना ने एजेंसी को बताया कि करीब दो घंटे तक चला ऑपरेशन और फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है। डॉक्‍टर के मुताबिक जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उन चम्मचों को खा लिया और वह मान गया। यह रोगी युवक एक साल से चम्मच खा रहा था।