Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • हरिद्वार: युवती को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद, फायरिंग कर किया घायल

हरिद्वार: युवती को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद, फायरिंग कर किया घायल

By on August 27, 2023 0 214 Views

सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावली महदूद में शनिवार देर रात दो दोस्तों क बीच युवती को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग तक कर दी। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

फायरिंग कर किया घायल

जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों युवकों की पहचान रचित और सुभाष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों दोस्तों के बीच एक युवती को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रचित ने हथियार से सुभाष के दाएं पैर में फायरिंग कर दी और सुभाष घायल हो गया। मौके पर फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

घटना की सूचना पाकर सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग निकलकर सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।