October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आधार केन्द्र में जाने की जरूरत नहीं, अब नगर निगम में अपना आधार कार्ड आसानी बनवा सकेंगे।

आधार केन्द्र में जाने की जरूरत नहीं, अब नगर निगम में अपना आधार कार्ड आसानी बनवा सकेंगे।

By on September 2, 2021 0 373 Views

ऋषिकेश। आधार कार्ड के लिए बैंक और डाकघर के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही। लोग अब नगर निगम में अपना या अपने परिवार के सदस्य का आधार कार्ड बनवा सकेंगे व उसमें हुई त्रुटियों को भी सुधरवा सकेंगे। नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आज आधार कार्ड केंद्र का शुभारंभ किया। मेयर ने बताया कि जनहित को देखते हुए आधार कार्ड केंद्र खोला गया है, ताकि लोग आसानी से नया आधार कार्ड और पुराने कार्ड में किसी तरह की गलती में सुधार करवा सकें। शहर की जनता को आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले बैंकों और फिर डाकघर में घंटों लाइन में खड़े होना पड़ता है। अब शहर की जनता को भटकना नहीं पड़ेगा। वह कार्यालय समय में नगर निगम में अपना आधार कार्ड बनवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 80 नागरिकों के आधार कार्ड निगम में स्थापित केंद्र पर प्रतिदिन शासकीय दरों पर बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में तमाम मौजूद रहे।