September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोतवाली लालकुआं पुलिस ने 2.5 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कोतवाली लालकुआं पुलिस ने 2.5 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

By on November 10, 2022 0 243 Views

लालकुआ। 2.5 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को कोतवाली लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंकज भटट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद में लगातार चलाये जा रहें नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान नवनिर्मित अस्पताल दुर्गा पालपुर मोतीराम हल्दुचौड से एक अभियुक्त सुरेश नौगाई पुत्र जीवा नंद नगरी निवासी हल्दूचौड दीना थाना लाल कुआं उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 2.5 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेश नौगाई के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में मुकदमा एफ0आई0आर नंबर 305/22 धारा 8/21 एनडीपीएस के अन्तर्ग अभियोग पंजीकृत किया गया।