Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • खटीमा गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

खटीमा गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

By on September 1, 2021 0 305 Views

खटीमा गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों ने गोली कांड में शहीद हुए सात आंदोलनकारियों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के संचालन में हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दोषियों को सजा देने, राज्य की अवधारणा लागू होने तक संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया ।आज ही के दिन 27 साल पहले खटीमा मैं राज्य निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने गोलियां चलाई जिसमें 7 राज्य आंदोलनकारी पुलिस गोली कांड में शहीद हुए । जिन्हें आज तक सजा नहीं मिल पाई ,जिसको लेकर राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश दिखाई दिया ।………….
1. प्रताप सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी झनकट
2. सलीम अहमद पुत्र अब्दुल रसीद निवासी इस्लाम नगर
3. भगवान सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी श्रीपुर
4. धर्मानंद भट्ट पुत्र मोतीराम निवासी उमरुकला
5. गोपीचन्द्र पुत्र प्रताप चन्द्र निवासी रतनपुर
6. परमजीत सिंह पुत्र हरिनंदन सिंह निवासी राजीव नगर
7. रामपाल सिंह पुत्र बाबूराम निवासी हंडिया बरेली
राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ने कल 2 सितंबर को मसूरी में हुए गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की याद में शहीद पार्क लखनपुर में गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी के मंच के प्रभात ध्यानी ने समस्त राज्य आंदोलनकारियों, जन संगठन से जुड़े साथियों से 12:00 बजे शहीद पार्क लखनपुर पहुंचने की अपील की है । श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य आंदोलनकारी श्रीमती गंगा पाठक ,डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट ,पार्वती देवी, शांति बिष्ट ,पीतांबरी रावत, प्रभात ध्यानी, इंद्र सिंह मनराल, पान सिंह नेगी, शेर सिंह लटवाल ,अनिल अग्रवाल खुलासा हरिमोहन मोहन, नवीन नैनवाल, नवीन नैथानी, रईस अहमद ,नईम चौधरी ,नवाब अहमद, फजल खान ,हाफिज सईद अहमद, डीडी सती, योगेश सती, चंद्रशेखर जोशी ,हरीश भट्ट आदि थे।