Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक, लालकुआं पुलिस ने दबोचा

रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक, लालकुआं पुलिस ने दबोचा

By on June 9, 2026 0 48 Views

नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.35 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपा रखा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
8 जून 2026 को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम ने गांधीनगर प्रथम स्थित टूटी पुलिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। पुलिस ने सुंदर नामक व्यक्ति के विरुद्ध भी एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 86/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/21/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, दयाल नाथ, आनंदपुरी एवं खीम सिंह शामिल