September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दुल्हन ने लहंगे और गहनों में लगाए Push-Ups, वीडियो देख लोग बोले- ओ भाईसाब.बॉडी बिल्डर है

दुल्हन ने लहंगे और गहनों में लगाए Push-Ups, वीडियो देख लोग बोले- ओ भाईसाब.बॉडी बिल्डर है

By on April 15, 2022 0 714 Views

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसे देखने के बाद इंटरनेट की पब्लिक हैरान रह गई है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला हैवी ब्राइडल लहंगे और ज्वैलरी में पुशअप्स लगाती हुई नजर आ रही है. दुल्हन का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि शादी से पहले दुल्हन ने अपना दम दिखाया है.

वायरल हुआ ये वीडियो किसी सलून में शूट किया हुआ मालूम पड़ता है. जहां आप दुल्हन के जोड़े में एक महिला को देख सकते है, जो अपने जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार है. वीडियो में महिला ब्राइडल लहंगे और ढेर सारे गहने पहनकर पुश अप्स कर रही है. वर्कआउट करने के बाद आप दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देख सकते हैं. पुश अप्स लगाने के बाद दुल्हन अपने डोले-शोले भी दिखाती है. दिलचस्प बात ये है कि लंहगे और गहनों में भी ये महिला बिना किसी परेशानी के फर्श पर बड़े अच्छे से पुश अप्स लगाती है.

यहां देखिए पुशअप्स लगाती दुल्हन का वीडियो

 

दुल्हन का ये अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. 12 सेकंड की इस क्लिप को देखकर कुछ लोग दुल्हन के दमखम की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं. किसी का कहना है कि शादी से पहले दुल्हन ने अपना दम दिखाया, तो कुछ का कहना है कि ये दुल्हन है या बॉडी बिल्डर.

इस वीडियो को ट्विटर पर @dineshakula नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘अलग लेवल का फिटनेस. लहंगे और गहनों में पुश अप्स लगाती एक दुल्हन.’ एक दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक हजारों बार देख जा चुका है. वहीं, वीडियो पर लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर फनी तरह से रिएक्ट करते हुए लिखा है, ‘लगता है ये ससुराल वालों के लिए एक तरह की वॉर्निंग है.’ वहीं, दूसरे यूजर ने मीम के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि इसे देखने के बाद दूल्हा भी खुद को मजबूत बनाने की ट्रेनिंग ले रहा है. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.