October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा गया

उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा गया

By on September 29, 2024 0 677 Views

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार 28 सितंबर को जहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया तो वहीं आज दो आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिसूचना तृप्ति भट्ट को हरिद्वार पीएससी में सेनानायक बनाकर भेज दिया गया है. वहीं हरिद्वार पीएससी के सेनानायक प्रदीप राय को तृप्ति भट्ट जगह अभिसूचना में ट्रांसफर किया गया है.

तृप्ति भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली है. तृप्ति भट्ट साल 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी है. तृप्ति भट्ट ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और उनकी 165 रैंक आई थी. तृप्ति भट्ट कई जिलों में तैनात रही है. वहीं आईपीएस प्रदीप राय की बात की जाए तो वो 2002 बैच के पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारी है, जो प्रमोशन के बाद आईपीएस बने थे. प्रदीप राय प्रमोशन के बाद साल 2021 आईपीएस बने थे. प्रदीप राय उत्तराखंड में कई जिलों के कप्तान भी रह चुके है.

प्रदीप राय की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों के रूप में होती है. प्रदीप राय हरिद्वार के एसपी ट्रैफिक के अलावा साल 2006 उधम सिंह नगर जिले में सीओ सीटी रुद्रपुर, साल 2007 में उत्तराकाशी और फिर हरिद्वार में साल 2008 में मंगलौर के सीओ भी रह चुके है. प्रदीप राय देहरादून में एसपी सिटी भी रहे है.

बता दें कि शनिवार 28 सितंबर को उत्तराखंड सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार भी 6 महीने के लिए बढ़ाया है. आईएएस राधा रतूड़ी अब 31 मार्च 2025 तक उत्तराखंड की मुख्य सचिव रहेगी. आईएएस राधा रतूड़ी को एक साल में दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड में कई जिलों के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारियों का तबादल किया गया था.