October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अंतरिम बजट देश को नई गति प्रदान करेगा,यमुना प्रसाद जोशी

अंतरिम बजट देश को नई गति प्रदान करेगा,यमुना प्रसाद जोशी

By on February 2, 2024 0 967 Views

हल्द्वानी ।अंतरिम बजट देश को नई गति प्रदान करेगा, विकसित भारत @ 2047 के विजन को मिलेगी सार्थकता यह बात प्रदेश सहसंयोजक( चिकित्सा प्रकोष्ठ) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यमुना प्रसाद जोशी ने प्रेस को जारी बयान में कहा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमन जी ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा।यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री जी के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक सिद्ध होगा।समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा, जिसके द्वारा विकसित भारत @ 2047 के विजन को सार्थकता मिलेगी।