November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायक मयूख महर ! प्रदेशाध्यक्ष ने दी इस्तीफा देकर घर बैठने की नसीहत…

निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायक मयूख महर ! प्रदेशाध्यक्ष ने दी इस्तीफा देकर घर बैठने की नसीहत…

By on January 12, 2025 0 484 Views

पिथौरागढ़: मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे कांग्रेस स्थानीय विधायक मयूख महर को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी से इस्तीफा देने की नसीहत दी है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को जनसभा के दौरान माहरा ने विधायक से दो टूक कहा कि इतनी हिम्मत है तो वे इस्तीफा देकर घर बैठें और दोबारा चुनाव मैदान में आएं।

उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती पर भी निशाना साधा। माहरा ने कहा कि वह शर्मिंदा हैं कि वह ऐसी पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिसने पहले गलत निर्णय लेकर ऐसे व्यक्ति को पालिका अध्यक्ष पद बनने का मौका दिया।

नगर के सुभाष चौक में आयोजित जनसभा के दौरान माहरा ने भाजपा के साथ ही विधायक महर और पूर्व पालिकाध्यक्ष खाती पर सियासी हमला बोला। माहरा ने कहा कि विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जाकर निर्दलीय को समर्थन देकर पार्टी को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने 2019 में भी पार्टी को धोखा दिया था।

माहरा ने कहा कि दरअसल विधायक ने इस कदम से एक तीर से दो निशाने साधे हैं। विधायक ने ऋषेंद्र महर के रूप में अपने आने वाले सियासी भविष्य के संकट किनारे लगाने और अंजू को कमजोर करने की कोशिश की है।