October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुद्रपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन एंड कंसलटेंसी में हुआ योग शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुद्रपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन एंड कंसलटेंसी में हुआ योग शिविर का आयोजन

By on June 21, 2023 0 335 Views

 

रुद्रपुर।एआईसीटीई नई दिल्ली शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन एंड कंसल्टेंसी रुद्रपुर , के प्रांगण में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में छात्र छात्राओं के साथ फैकल्टी व स्टाफ ने योग का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार से योग का आरंभ किया तथा क्रमानुसार अनुलोम विलोम कपालभाति , भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास किया ।
संस्थान के निदेशक डॉ० बी० एस० मोशाल ने बताया की योग शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के लिए विशेष रूप से लाभकारी है । संस्थान की प्राचार्या नमिता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में नियमित रूप से योग करे और निरोग रहे ।

संस्थान के प्रबंध अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर तनुज बोहरा ने सभी विद्यार्थियों को यह बताया की योग एक आध्यात्मिक विषय है जो की मन एवम् शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर ध्यान देता है।

संस्थान के पीआरओ एवं सहायक प्रोफेसर गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् हमारी परंपरा है, हम सभी को विश्व के कल्याण के लिए अपना योगदान देना है, जिसमे योग व प्राणायाम की अहम भूमिका है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ० बी० एस० मोशाल, प्राचार्या नमिता सिंह, पी०आर०ओ गिरीश चंद्र शर्मा, सहायक प्रोफेसर तनुज बोहरा, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ पवनदीप कौर, अंकित जोशी,अमनदीप कौर, बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, विद्यार्थी विनय कोरंगा, अनुराग अग्रवाल, सुलेमान अली, आशीष कुमार, पूजा आदि उपस्थित रहे ।