September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • देहरादून- स्कूलों को लेकर शासन ने जारी किये दिशा निर्देश।

देहरादून- स्कूलों को लेकर शासन ने जारी किये दिशा निर्देश।

By on January 28, 2022 0 278 Views

देहरादून-स्कूलों को लेकर उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही हैं,जहाँ मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने स्कूलों को खोलने को लेकर अहम आदेश जारी किया है।

जिसके तहत 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं भौतिक रूप से खुल जाएंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा, कि किस तरीके से 10 वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होंगी।

हालांकि, कक्षा 1 से लेकर 9 और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरीके से बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई कक्षा 1 से 9 तक जारी रहेगी।