October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में 7 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह

उत्तराखंड में 7 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह

By on July 5, 2023 0 374 Views

देहरादून: उत्तराखंड में 7 जुलाई तक मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 8 से 14 जुलाई तक आंशिक बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग जुलाई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में मानसून के कमजोर पड़ने से गर्मी बढ़ सकती है। प्रदेश में मानसून ने जोरदार एंट्री करी है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो चुकी है। फिलहाल 7 जुलाई तक मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों ने तीर्थ यात्रियों को चार धाम यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में फिर से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून में हर साल बदलाव की स्थिति बनती है। उससे कहीं अच्छी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहती है। जुलाई में मानसून कमजोर होने की संभावना है।

आज राज्य की देहरादून टिहरी पौड़ी बागेश्वर नैनीताल चमोली और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान एवं सुरक्षित रहने की अपील की है उस स्टॉक भारी बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने दिया है।