- Home
- उत्तराखण्ड
- आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाते हुए की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाते हुए की बड़ी कार्रवाई
रामनगर। आबकारी विभाग की टीम ने विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते बड़ी कार्रवाई की विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने जंगलों में छापा मार कर 175 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।नैनीताल जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल एवं जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर रोड पर व मण्डलीय प्रवर्तन हल्द्वानी के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी टीम के द्वारा ग्राम – धारी के जंगलों में दबिश दी गयी । दबिश के दौरान गुलर खत्ता में अवैध रूप से चल रही लगभग 10 अवैध शराब की भट्टियां नष्ट की गई साथ ही मौके पर लगभग दस हज़ार लहन नष्ट किया तथा 175 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद की आबकारी विभाग की टीम ने चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रखा है। टीम ने जंगलों में छापा मारा कर 175 लीटर अवैध शराब बरामद की। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आबकारी की टीम मे आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान,धीरेन्द्र सिंह बिष्ट ,उप आबकारी निरीक्षक उमेश पाल,सुनीता ,अलका, प्रमिल, पवन संजीव शेखर , नौशाद आदि मौजूद रहे।

