देवभूमि में अनैतिक देह व्यापार का धंधा जोरो पर है।
देवभूमि में अनैतिक देह व्यापार का धंधा जोरो पर है। यहां देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर के बाद अब देहरादून से लगे विकास नगर से सेक्स रैकेट को पकड़ा गया है। यह रैकेट यहां किराए के मकान में संचालित हो रहा था। मकान से पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। इस मकान से 2 फ़ोन, 4 हजार की नजदीक साथ आपत्तिजनक समान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस के साथ मिलकर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की है। आरोपियों में पूरे रैकेट की सरगना पायल मित्तल को भी गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला सेलाकुई थाना क्षेत्र के बायाखाला का है।
कॉस्मेटिक की दुकान नहीं चली तो महिला ने घर में ही अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाना प्रारंभ कर दिया पुलिस को मुखबिर की सूचना के बाद की गई छापेमारी में तीन युवतियों के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और सहारनपुर की बताई जाती है जो फोन कॉल के माध्यम से यहां आकर धंधा किया करती थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को लगातार सूचना मिल रही थी कि जनपद में अनैतिक कार्य किया जा रहा है जिस पर उन्होंने जनपद में अपराधों की रोकथाम व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ संयुक्त टीम ने थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार का धंधा किये जाने का पुलिस टीम ने जांच में पाया कि इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है।
इस सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आलोक गौड थाना सेलाकुई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को अवगत कराया गया तत्पश्चात थाना सेलाकुई एवंम एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट देहरादून की संयुक्त टीम के साथ बांयाखाला चौहान वाली गली मे स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी गई जहां पर दो अलग अलग कमरो में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

