September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कलयुग में ऐसी संतान मिलना मुश्किल, चंदन ने पत्नी के साथ मिलकर जीत लिया माँ बाप का दिल…जानिए क्यों पूरा देश कर रहा इस द्ंपत्ति की तारीफ ?

कलयुग में ऐसी संतान मिलना मुश्किल, चंदन ने पत्नी के साथ मिलकर जीत लिया माँ बाप का दिल…जानिए क्यों पूरा देश कर रहा इस द्ंपत्ति की तारीफ ?

By on July 20, 2022 0 331 Views

जहानाबाद (बिहार): कलयुग में माता-पिता पर अत्याचार करते हुए हजारों खबरें मिल जाएगी, लेकिन माता-पिता की सेवा करती खबरों को सुनकर खुशी होती है। ऐसा लगता है जैसे आज के समय में भी ऐसे लेाग है, जो पुरानी कहावतों को और कहानियों को सच कर दिखाते हैं। बिहार में बेटे और बहु ने श्रवण कुमार बने बुजुर्ग दंपत्ती को कांवड़ में बिठाकर 150 किमी की यात्रा कराई। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खुब वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के जहानाबाद कै है।

बेटे-बहु का यह कांवड़ देख लोग खूब तारीफ कर रहे

जहानाबाद जिले के रहने वाले दंपति ने माता-पिता की इच्छा के लिए 150 किलोमीटर पैदल यात्रा शुरू की। माता-पिता ने देवघर के बाबाधाम जाने की इच्छा जतायी तो इच्छा पूरी के लिए दंपति ने कांवड़ में बिठाकर यात्रा शुरू की। बेटा और बहू ने एक बहंगी तैयार करने के बाद श्रवण कुमार की तरह कंधे पर कांवड़ लेकर यात्रा शुरू की। सावन मेला में ये दंपति अपने माता-पिता को ठीक उसी तरह तीर्थ पर निकला है जैसे कभी श्रवण कुमार निकले थे। चंदन कुमार और उनकी पत्नी रानी देवी ने माता-पिता को देवघर लाने के लिए श्रवण कुमार बन गये। कावंड़ में बैठाकर माता-पिता को बाबाधाम की यात्रा पर निकले हैं। दंपति ने सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए प्रस्थान किया। बेटे- बहु का यह कांवड़ देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे है। लोग इस विशेष कावंड़ का फोटो और वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है।