October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • केबीसी में जीत कर लौटी डा. नेहा बठला जोशी को किया सम्मनित ।

केबीसी में जीत कर लौटी डा. नेहा बठला जोशी को किया सम्मनित ।

By on August 27, 2021 0 288 Views

गदरपुर। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के प्रसिद्व टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में गदरपुर निवासी डा. नेहा बठला जोशी द्वारा 12 लाख 5000 रुपये जीतने पर नगरपालिका के सभासदों एवं व्यापारियों ने डा. नेहा बठला को सम्मानित किया है। यहां बता दें कि डा. नेहा बठला जोशी पत्नी डा. राहुल जोशी वर्तमान में चम्पावत में पशुचिकित्साधिकारी पद पर तैनात है। उनके नगर आगमन पर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान डा. नेहा ने बताया कि उन्हें बचपंन से ही ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने की रूचि थी। उनके द्वारा कौन बनेगा करोड़पति शो में प्रयास किया गया था जो सफल हुआ। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ , महामंत्री संदीप चावला, सभासद मनोज गुंबर मिंटू , सभासद परमजीत सिंह, पूर्व महामंत्री संजीव अरोड़ा, कमल डुमरा समेत व्यापारी एवं नगरवासी मौजूद थे ।