October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शादी न होने से हो गया परेशान, 32 साल के युवक ने ले ली माँ की जान…

शादी न होने से हो गया परेशान, 32 साल के युवक ने ले ली माँ की जान…

By on November 11, 2022 0 215 Views

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां शादी नहीं होने से नाराज एक शख्स ने अपनी 67 साल की मां की हत्या कर दी. शख्स की उम्र 32 साल है. आरोपी ने अपनी मां को क्रिकेट के बेट से इतनी बुरा तरह पीटा कि उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मां की मौत के बाद जुर्म छिपाने की नीयत से आरोपी ने उनके छत से गिरने की बात कही, हालांकि पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि घटना मंगलवार रात को खानू गांव में बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास परिवार के साथ रहने वाली आसमा फारूक के साथ हुई. उन्होंने बताया कि आसमा के दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे अताउल्ला की शादी हो चुकी है. जबकि छोटे बेटे अब्दुल अहद फरहान के मानसिक रुप से कमजोर होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पाया है.

मां छत से गिरकर घायल हो गई- भाई से बोला हत्यारा

सिसोदिया ने बताया कि इसे लेकर फरहान अक्सर मां से झगड़ा किया करता था. उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात अताउल्ला अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था और वहां से लौटकर उसने रात को कमरे में मां को खून से लथपथ पड़ा देखा. अलाउल्ला के पूछने पर फरहान ने कहा कि मां छत से गिरकर घायल हो गई हैं.

आरोपी ने कबूल लिया मां की हत्या का गुनाह

पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद संदेह के आधार पर फरहान से पूछताछ की गई तो उसने बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या करना कबूल कर लिया. सिर में चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है.