September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालागढ़ से फतेहपुर धारा में हाथियों का आतंक, हाथियों ने सोलर फेंसिन को तोड़ा, ग्रामीणों में दहशत का माहोल।

कालागढ़ से फतेहपुर धारा में हाथियों का आतंक, हाथियों ने सोलर फेंसिन को तोड़ा, ग्रामीणों में दहशत का माहोल।

By on December 16, 2021 0 286 Views

कालागढ़ से फतेहपुर धारा तक लगभग 6:30 किलोमीटर सोलर फेंसिंग लगाई गई थी। जो जंगली हाथियों द्वारा कई जगह पर तोड़ दी गई है। इतना ही नहीं एक जगह पर लगभग 300 मीटर दीवार पानी के तेज बहाव से गिर गई थी। जिसकी रिपेयर के लिए कई बार मौखिक लिखित रूप से भी गांव वालों द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई थी। जिस कारण जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान के साथ ही मानव वन्यजीव संघर्ष का खतरा बना हुआ है। विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक भी दीवार व सोलर तार फेंसिंग की रिपेयर नहीं की गई है। जिससे जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों का नुकसान लगातार हो रहा है । कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि सुरक्षा दीवार और सोलर फेंसिंग को अति शीघ्र ठीक कराए।