September 6, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

By on September 6, 2026 0 8 Views

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 7 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार सोमवार, 7 सितंबर को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
प्रशासन के मुताबिक लगातार बारिश के कारण नदी, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, नैनीताल शहर में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान इस आदेश के दायरे में नहीं होंगे, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।