Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में बच्चों ने दिखाया दम।

ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में बच्चों ने दिखाया दम।

By on December 7, 2023 0 401 Views

कालाढूंगी। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कालाढूंगी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। यहां दो दिन अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक, बालिका कबड्डी, दौड़, जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व खंड शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण द्वारा स्युंक्त रूप से किया गया। बच्चों के द्वारा अपनी अपनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए खूब दम खम दिखाते हुए एक दूसरे को पराजित करने का भरपूर प्रयास किया। जिसके बाद विजेता, उप विजेता बच्चों को विधायक व खंड शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण द्वारा मेडल प्रमाण पत्र एवं नकद प्रोत्साहन राशि देकर देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। खेल संपन्न कराने में खेल संयोजक ब्रज मोहन, योगेश्वर पांडे, कमलेश सती, हेमलता पाल, मनोज कुमार, प्रीतम बिष्ट, कुलवंत बजवाल, मंजू भट्ट, मो, शादाब, हरीश पुनेठा आदि तमाम शिक्षक जुटे रहे। वही कल शुक्रवार को फाइनल खेले जाएंगे।