September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल।

सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल।

By on November 19, 2021 0 293 Views

रामनगर में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।रामनगर के हल्दुआ में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराए। इस हादसे में घायल तीनों युवकों को तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पीरूमदारा के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों के नाम मुसरत अली व नसीरूद्दीन हैं।22 वर्षीय मुसरत अली गुलरघट्टी के नई बस्ती का रहने वाला था, जबकि 24 वर्षीय नसीरुद्दीन तेलीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में गूल्लरघट्टी निवासी सुलेमान भी घायल हुआ है। अभी उसकी हालत भी खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच ने जुट गई है।