September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दुल्हन ने देखकर दूल्हा, कर दिया शादी से इंकार, बाराती कर रहे थे निकाह का इंतज़ार…पढ़ें पूरा मामला

दुल्हन ने देखकर दूल्हा, कर दिया शादी से इंकार, बाराती कर रहे थे निकाह का इंतज़ार…पढ़ें पूरा मामला

By on August 22, 2022 0 408 Views

लालकुआं : आंबेडकर पार्क में आयोजित विवाह समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। कहा गया कि दूल्हा बदला गया है। इसकी उम्र अधिक है और पैरों में भी दिक्कत है। इस बीच जबर्दस्त हंगामा है। बरातियों ने आरोपों को नकारा, लेकिन दुल्हन और घराती पक्ष के लोग किसी कीमत पर निकाह के लिए राजी नहीं हुए। आखिर बरात को वापस लौटना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती की बरात शनिवार दोपहर बरेली से आई थी। शादी समारोह आंबेडकर नगर स्थित बरातघर में रखा गया था। दुल्हन पक्ष ने बरातियों की खूब खातिरदारी की। निकाह की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच दुल्हन की बहन ने देखा कि दूल्हा बदला हुआ है। उसकी उम्र ज्यादा है और पैरों में भी कोई दिक्कत है। इसकी सुगबुगाहट से घरातियों में कानाफूसी शुरू हो गई। दुल्हन को बुलाया गया तो उसने देखते ही निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। घरातियों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया युवक दूसरा था। हम इस लड़के से निकाह के लिए राजी हो भी जाएं, लेकिन उसकी उम्र दुल्हन से काफी अधिक है और उसके पैर में दिक्कत है, इसलिए वे किसी हाल में निकाह नहीं करेंगे।

दूल्हे के परिवार वालों का कहना था कि दुल्हन पक्ष के लोग कई बार उनके घर आकर दूल्हे को देख गए थे, लेकिन आज शादी करने से मना कर रहे है। ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इधर, सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मस्तान पेट्रोल पंप के सामने भीड़ एकत्रित देखी जिन्हें तितर-बितर कर दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।