September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भ्रष्टाचार पर तो कर दिया “धामी” ने प्रहार, अब हफ्ते मे 2 दिन पहुंचेगे जनता के द्वार…

भ्रष्टाचार पर तो कर दिया “धामी” ने प्रहार, अब हफ्ते मे 2 दिन पहुंचेगे जनता के द्वार…

By on June 25, 2022 0 213 Views

देहरादून: धाकड़ धामी अपने वादो पर खरे उतार रहे हैं आपको बता दें की जैसा चुनाव से पहले धामी ने जनता से वादा किया था की उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा वैसा धामी अमल मे भी ला रहे है सीएम धामी की भ्रष्टाचार विराधी कार्रवाई शुरू से ही चर्चाओं मे है जो विपक्ष के गले भले ही न उतर रही हो लेकिन जनता उसकी सराहना कर रही है पहले तो RTO ऑफिस जाकर RTO अधिकारी को काम मे लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करना चर्चाओं मे रहा जनता ने सीएम धामी के इस कदम को खूब सराहा और अब रमविलस यादव वाला कदम खूब चर्चाओं मे है राम विलास यादव को सस्पेंड करके सीएम धामी ने ये साबित कर दिया की धामी सरकार मे कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो उच्च लेवल का धिकारी हो या निम्न लेवल का कर्मचारी भरष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें यादव पर आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उत्तराखंड गठन के दौरान पीसीएस रामबिलास को उत्तराखंड काडर मिला था, लेकिन अपने आवंटन के खिलाफ यादव समेत कई पीसीएस अफसरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला और कोर्ट ने पीसीएस अफसरों के याचिका खारिज करते हुए उन्हें आवंटित काडर में ज्वाइनिंग के आदेश दिए थे। इस बीच यादव का यूपी में ही आईएएस संवर्ग में प्रमोशन हो गया था। वर्ष 2017 में उत्तराखंड में ज्वाइनिंग देने के बाद याद लोक सेवा आयोग के सचिव के अलावा अपर सचिव ग्राम्य विकास व समाज कल्याण विभाग भी देख चुके हैं। आईएएस यादव छापेमारी के बाद से ही अवकाश पर चल रहे थे । वहीं कांग्रेस राम विलास यादव की गिरफ्तारी को भी सरकार का दिखावा बता रही है।

ऐसा नहीं है की धामी सरकार सिर्फ भरष्टाचार पर ध्यान दे रही है और जनता को भूल रही है एक तरफ जहां धामी सरकार ने भरष्टाचार पर प्रहार किया है वहीं दूसरी तरफ सीएम ने जनता के द्वार जाने की भी योजना बना ली है। आपको बता दें की सीएम हर जिले मे मंत्रियों को प्रभार तो दे ही चुके हैं सीएम धामी खुद शुक्रवार और शनिवार को जनता से मुखातिब होंगे और हर जिले का दौरा करेंगे सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए नौकरशाही ने तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं । एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत भी देखेंगे। इस दौरान हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे।