November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती, दून समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, दून समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

By on November 6, 2023 0 653 Views

प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के कारण धरती डोली । राजधानी देहरादून और पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

देहरादून में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में देहरादून और पिथौरागढ़ में चार बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोग्राफी सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।