September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राहुल ना डरे और ना झुके ! माहरा ने कहा – मोदी सरकार राहुल गांधी से सबसे ज्यादा डरती है…

राहुल ना डरे और ना झुके ! माहरा ने कहा – मोदी सरकार राहुल गांधी से सबसे ज्यादा डरती है…

By on August 5, 2023 0 387 Views

देहरादून : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- राहुल ना डरे और ना झुके . करण माहरा ने कहा कि राहुल गांधी इस पूरे संघर्ष में मोदी सरकार की तानाशाही से न डरे और न झुके। अब संसद में वापसी कर विपक्ष की आवाज को बुलंद करेंगे। आरोप लगाए कि मोदी सरकार राहुल गांधी से सबसे ज्यादा डरती है, संसद सदस्यता के पीछे हाथ धोकर पड़े थे। कहा कि दुर्भावना की हद तो ये थी कि जो राहुल गांधी से रातोंरात घर भी खाली करवाया गया। भारत की जनता ये सब देख रही है। 2024 में मोदी को जवाब देगी।

महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज की जीत नफरत करने वालों पर मोहब्बत करने वालों की जीत है। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी,उपाध्यक्ष पूरन,युवा कांग्रेस से शिवा वर्मा, महेश जोशी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा,विनीत प्रसाद भट्ट,अजय रावत, आदि उपस्थित थे। उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की।