October 31, 2026
Breaking News

नैनीताल मार्ग में पलटी कार 7 सैलानी घायल।

By on April 19, 2023 0 271 Views

कालाढूंगी। नैनीताल से वापस लौट रहे सैलानियों की कार कालाढूंगी के निकट लाल मिट्टी के पास पलट गई। जिस हादसे में कार सवार सभी 7 सैलानी घायल हो गए। यह सभी लोग मूक बधीर हैं, जो न सुन पा रहे हैं न किसी को कुछ बता पा रहे हैं। जिस वजह से अस्पताल कर्मी व पुलिस कर्मियों को इनको समझने इनके घर तक संपर्क करने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। इनके वाहन के बीच सड़क में पलट जाने के बाद राहगीर एवं पुलिस ने सभी लोगों को कार से निकालकर उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। इनमें पवन तिवारी गोपेश्वर, अरुण कुमार शाहबाद, सौरभ कुमार बिहार, रोहित गुप्ता शाहजहांपुर, दीप राणा काशीपुर, विपिन काशीपुर, सऊद अली रामपुर शामिल हैं।