October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • क्या 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे दो हजार के नोट ? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई…

क्या 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे दो हजार के नोट ? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई…

By on December 18, 2022 0 202 Views

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया (Social Media) पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है कि जल्द दो हजार के नोट बंद कर दिए जाएंगे. इनकी जगह एक हजार के नोट लेंगे. ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक जनवरी से एक हजार का नया नोट आने वाला है. वहीं दो हजार के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे. इस दौरान आम जनता को नोट बदलने के लिए सिर्फ 50 हजार रुपए जमा करने की इजाजत होगी. इसके लिए मात्र दस दिन दिए जाएंगे. संदेश में कहा गया है कि इसलिए आप ज्यादातर दो हजार के नोट अपने पास रखें. इस संदेश की जब पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने पड़ताल की तो पाया कि यह संदेश पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है. इस संदेश को आगे न बढ़ाया जाए. इस तरह का कोई भी संदेश भारत सरकार की ओर से नहीं आया है.

 

इस संदेश को पीआईबी फैक्ट चेक ने शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि जल्द दो हजार के ये नोट बंद हो जाएंगे. इनकी जगह एक हजार के नोट लेंगे. पीआईबी का कहना है कि संदेशों को लोग आगे शेयर न करें. इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है. 2016 में नोटबंदी के समय पांच सौ और हजार के नोटों को बंद कर दिया गया था. इसके लिए लोग एटीएम के बाहर लंबी कतार लगाते थे. इस संदेश को देखकर लोग नोटबंदी के उन दिनों को याद कर सकते हैं. इस तरह से भय का माहौल कायम हो सकता है.