October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने आंदोलनकारी पेंशन को लेकर सरकार पर हमला बोला

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने आंदोलनकारी पेंशन को लेकर सरकार पर हमला बोला

By on November 10, 2021 0 300 Views

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने आंदोलनकारी पेंशन को लेकर सरकार पर हमला बोला है। धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सक्रिय आंदोलनकारियों की पेंशन राशि 3100से बढ़ाकर 45 00 किए जाने को नाकाफी बताया है। धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक  2005 में जब  वह स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की सरकार में आंदोलनकारी समान परिषद के पहले अध्यक्ष बने थे तभी उन्होंने आंदोलनकारियों के लिए 5000 प्रति माह पेंशन की व्यवस्था करवाई थी। धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक यह खेद का विषय है कि 15 वर्ष बाद भी नौजवान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त पेंशन की राशि 10 से 15000 तक बढ़ाने के बजाए  मात्र 1400 बढ़ाकर पल्ला झाड़ने  का काम किया है।  उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे पेंशन राशि को बढ़ाने पर विचार करें और देश में बढ़ रही महंगाई और हर वस्तुओं के दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती कीमतों को देखते हुए आंदोलनकारियों की आवश्यकताओं का भी सम्मान करें ।

इसके अलावा प्रताप ने कहा  कि स्वर्गीय जेपी पांडे की याद में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक हरिद्वार में भागवत पाठ का आयोजन होगा और अंतिम दिन 18 नवंबर को राज्य भर के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी हरिद्वार आएंगे जहां आंदोलनकारियों के इस सम्मेलन को प्रमुख राज्य  आंदोलनकारी और शीर्ष राजनेता संबोधित करेंगे । धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इसी क्रम में 13 नवंबर को दिल्ली में जाने-माने राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह नयाल की स्मृति में सम्मेलन आयोजित किया गया है । इसे राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों  के अलावा प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में देश भर से 300 आंदोलनकारी हिस्सा  लेंगे ।