October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस मे हार पर फिर रार ! हरदा का छलका दर्द, लिखी ये बात…

कांग्रेस मे हार पर फिर रार ! हरदा का छलका दर्द, लिखी ये बात…

By on August 14, 2022 0 371 Views

देहरादून: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस जोड़ो का संदेश भी दिया। कांग्रेसजन को एकजुट होने की अपील करते हुए रावत ने कहा कि सभी लोग बीती बातों को भुला कर आगे बढ़ें। भविष्य बांहे फैलाए कांग्रेसजन का इंतजार कर रहा है। कहा कि सभी कांग्रेसियों का एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर रावत की ताजा पोस्ट से कांग्रेस के भीतर काफी चर्चा है। पिछले काफी समय से गुटीय कलहबाजी से जूझ रही कांग्रेस में रावत की पोस्ट में नए समीकरणों की झलक भी नजर आ रही है। रावत ने आज लिखा कि, कांग्रेसजन बीती को बीती कर अर्थात बीती बातों को भूल जाइए। उन बीती बातों से शिक्षा लेकर आगे के लिए सावधानी से बढ़िये। भविष्य इंतजार कर रहा है।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में गुटीय राजनीतिक खत्म होने के बजाए बढ़ी है। पूर्व सीएम रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कैंप के बीच अलग अलग वजहों से खटास बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को त्रिमूर्ति को साथ लेकर चलने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।