Breaking News

रामनगर में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति

By on December 4, 2021 0 297 Views

रामनगर।नारी सेवा समिति और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की पौराणिक एवं पारंपरिक सांस्कृतिक पर कार्यक्रम हुआ
जिसमे बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा अमिता लोहनी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य से सभी को ‘मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए कुमाऊं मंडल की ओर से जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के प्रांगण में उत्तराखंड की संस्कृति देखने को मिली। मुख्य आकर्षण नंदा राजजात यात्रा का प्रदर्शन रहा। भुवन चंद्र जोशी के निर्देशन में गायक सोनू कुमार, नीतू भारद्वाज, नृत्य कलाकार ललिता शाह, कमला राणा, मानविका रावत, पिंकी तिवारी आदि ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर हेमंत बिष्ट, प्रबंधक गोपाल दत्त जोशी, हेमा जोशी , प्रधानाचार्य एमडी तिवारी, तरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।