September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • होली पर, डांस करते–करते युवक ने जोश मे खो दिया होश, खुद को ही मार लिया चाकू, हो गई मौत…

होली पर, डांस करते–करते युवक ने जोश मे खो दिया होश, खुद को ही मार लिया चाकू, हो गई मौत…

By on March 19, 2022 0 1363 Views

इंदौर: होलिका दहन के बाद एक युवक गीत-संगीत की धुनों में इस तरह डूबा कि उसे अपना ही ख्याल नहीं रहा और नाचते-नाचते खुद के सीने पर चाकू मार लिए. खून बहुत ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई. बताते हैं कि यहां होलिका दहन के बाद लोग डीजे पर थिरक रहे थे. इसी दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ मस्त होकर नाच रहा था, उसके हाथ में चाकू था और नाचते-नाचते उसने चाकू से अपने सीने पर कई वार किए. चाकू से गहरा घाव हुआ और खून बहने लगा. युवक की अस्पताल में मौत हो गई

ये घटना मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की है. बाणगंगा थाने के कुशवाहा नगर में होलिका दहन किया गया. इसके बाद लोग डीजे पर डांस करने लगे. इसी बीच गोपाल सोलंकी नामक युवक डांस करने लगा. युवक बेहद जोश में आ गया और उसने अपने आपको ही चाकू मार लिए. शख्स चाकू लेकर ही नाच रहा था. गेापाल के सीने से खून बहता देख, उसे अस्पताल ले जाया गया.

 

काफी खून बह चुका था, हालत गंभीर थी. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो वह फिल्मी अंदाज में चाकू लेकर नाच रहा था. इस घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए. जश्न मातम में बदल गया.