November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध समाप्त करने को लेकर सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध समाप्त करने को लेकर सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी।

By on November 30, 2021 0 387 Views

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध समाप्त करने को लेकर चल रहे आंदोलन के सातवें दिन आज उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल क्रमिक अनशन पर बैठे।इसके साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन को मिल रहे जन समर्थन को देखते हुए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर आकर जमकर नारेबाजी की।उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया आंदोलन को अपना समर्थन देने धरना स्थल पर आ रहे स्थानीय निवासियों के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। हस्ताक्षर अभियान के पहले दिन दर्जनों लोगों ने आंदोलन स्थल पर आकर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा अस्पताल का प्रो बोनो एग्रीमेंट समाप्त करने के लिए जन आंदोलन छेड़ने की जरूरत बताई।उत्तराखंड क्रांति दल की नगर उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भावना मैठाणी ने बताया कि कल महिलाएं भी क्रमिक अनशन पर बैठेंगी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और महिला मोर्चा की कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरन रावत सहित केंद्रीय युवा मोर्चा की सचिव प्रीति थपलियाल ने भी आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर आकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।इस अवसर पर  महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, सचिव डोईवाला सरिता गुसाईं, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशिधर बेदवाल, जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद भट्ट, नगर उपाध्यक्ष पेशकार गौतम, वार्ड अध्यक्ष रंजीत रावत, हर्ष रावत, रमेश तोपवाल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल थे।