October 24, 2026
Breaking News

आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग।

By on August 20, 2022 0 245 Views

कालाढूंगी। राजस्थान के जालौर में दलित छात्र की एक शिक्षक द्वारा पीट-पीटकर हत्या के आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कालाढूंगी में अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति ने एसडीएम रेखा कोहली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र सेंखो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन दिया।
इस दौरान समिति के शेलेंद्र सिंह, भुवन कोहली, मदन चंद्र, शेखर चंद्र, विजय कुमार, फूल सिंह कुमटिया, दिवानी राम, विनोद कुमार, कीर्ति लाल सागर, कुशमा देवी, शशि आर्या, निष्ठा कौर, शोभा देवी आदि लोग उपस्थित थे।