September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो तस्करों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो तस्करों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

By on April 28, 2022 0 278 Views

हल्द्वानी। किच्छा के बंगाली डॉक्टर से नशे के इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 1125 नशे के इंजेक्शन पकड़े हैं दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
बनभूलपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार रात लाइन नम्बर एक के पास दो युवक बगैर हेलमेट के स्कूटी में आते हुए दिखाई दिए। स्कूटी सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रेहान निवासी उत्तर उजाला और विशाल गुप्ता निवासी जोशी विहार बनभूलपुरा होना बताया। तलाशी में इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन मिले । पूछताछ में पता चला कि ये लोग यह इंजेक्शन किच्छा के किसी बंगाली डॉक्टर से खरीदकर लाए थे, जिसे हल्द्वानी में बेचने की फिराक में थे। उन्होने बताया कि लंबे समय से ये लोग इसी तरह नशा तस्करी कर रहे थे।