Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आगामी धनतेरस व दीपावली त्यौहार के अवसर पर शहर रामनगर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेंगी ।

आगामी धनतेरस व दीपावली त्यौहार के अवसर पर शहर रामनगर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेंगी ।

By on October 20, 2022 0 191 Views

रामनगर यातायात प्लॉन दिनांक 21-10-22 की प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 24-10-2022 की रात्रि 10.00 बजे तक रहेंगा।

रामनगर शहर में रानीखेत रोड में सभी बड़े वाहनों का प्रवेश प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, अति आवश्यक सेवाएं जैसे (दूध, गैस, सब्जी आदि) वाहन प्रातः 09.00 बजे तक शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
भारी वाहन (माल वाहक वाहन) रानीखेत रोड पर रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक चलेगें।

डायवर्जन
1. काशीपुर से रानीखेत / पौड़ी गढ़वाल जाने वाले वाहन वाया शिवलालपुर चुंगी, चोरपानी, कोटद्वार होते हुये लखनपुर चौराहे से गर्जिया / रानीखेत की तरफ जायेगें ।

2. काशीपुर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन भवानीगंज से किंगडम तिराहे से नया कोसी पुल होते हुये जायेंगे।

3. गर्जिया /रानीखेत की तरफ से काशीपुर मार्ग जाने वाले वाहन लखनपुर चौराहे से डिग्री कॉलेज के सामने से कोसी बैराज होते हुये छोटा बैराज से भवानीगंज काशीपुर रोड जायेगें।

4. गर्जिया / रानीखेत रोड से हल्द्वानी को जाने वाले वाहन लखनपुर चौराहे से डिग्री कॉलेज के सामने से कोसी बैराज से हल्द्वानी रोड जायेगें।
जीरो जोन
रानीखेत रोड बाजार क्षेत्र में निम्न स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था कर वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबन्धित है

1- रानीखेत रोड से बालाजी मंदिर तक जीरो जोन बैरियर
2- रूचि डिजिटल वाली गली
3- अनुराधा कन्फेशनरी वाली गली
4- काशीपुर बस स्टैण्ड के सामने रहमान वॉच वाली गली