October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शर्मनाक ! तुम गरीब मजदूर हो, 4 बच्चे पालकर क्या करोगे… ये कहकर नर्स ने 11000 रुपए में किया मासूम का सौदा

शर्मनाक ! तुम गरीब मजदूर हो, 4 बच्चे पालकर क्या करोगे… ये कहकर नर्स ने 11000 रुपए में किया मासूम का सौदा

By on October 14, 2022 0 367 Views

बांदा: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक नर्स ने मजदूर से कहा कि तुम गरीब हो तुम्हारे पास जमीन भी नहीं है। 3 बच्चे पहले से है, चौथे बच्चे का क्या करोगे? ये कहते हुए नर्स ने नवजात के पिता के हाथ में 11000 रुपए रख दिए। मां अपने बच्चे के मोह में पुलिस थाने पहुंच गई। जहां उसने नवजात को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने कानपुर से बच्चे को बरामद कर लिया है। इस मामले में नवजात के पिता ने नर्स के ऊपर नवजात का सौदा करने का आरोप लगाया है।

पिता ने नर्स पर बच्चे का सौदा करने का आरोप लगाया

आपको बता दे कि यह घटना जिले के गिरवां थाना के बरसड़ा बुजुर्ग का है। गांव के रहने वाले दद्दू ने बताया, मैंने अपनी पत्नी गोमती को  प्रसव पीड़ा होने पर 30 सितंबर के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ पर भर्ती कराया। जहां 2 अक्टूबर को मेरी पत्नी को बेटा हुआ था। इस दौरान मेरे 3 बच्चे भी साथ थे। जिसे देखकर वहां की नर्स पुष्पा सचान ने कहा कि तुम गरीब हो, मजदूरी करते हो, तुम्हारे पास जमीन भी नहीं है। 4 बच्चे कैसे पालोगे ? मान लो अगर पाल भी लिया तो क्या करोगे? और कहने लगी हम तुम्हारे बच्चे को किसी अच्छे परिवार को दे देंगे। जिससे की वो अच्छी जिंदगी जिएगा। ये कहते हुए उसने हमारे बच्चे को अपने साथ ले कर चली गई, और बच्चे का सौदा कर दिया।

बच्चा देने के लिए 3 दिन बाद बुलाया, पहुंचे तो बच्चा गायब था

बच्चा ले जाने के बाद नर्स ने हमको फोन करके बताया कि तुम्हारा बच्चा बीमार है। उसको मशीन पर रखना पड़ेगा। ये कहते हुए उसने मुझे बुलाकर 11000 रुपए दे दिए। कहा कि जाओ अपनी पत्नी को खिलाओ-पिलाओ। तीन दिन बाद जब हम अपना बच्चा लेने के लिए नर्स के पास गए तो हमारा बच्चा गायब था। पुष्पा ने हमारे बच्चे को कानपुर में किसी को बेच दिया था। इसके बाद हम पुलिस के बाद गए और उनसे नर्स पर अपने बच्चे का सौदा करने का कंप्लेन दर्ज कराया।

CMO ने दिए जांच के आदेश

जब जिले के CMO  से इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी होने का मामला उनके संज्ञान में है। मामले को में महिला के पति ने आरोपी नर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बच्चा जिला अस्पताल से नहीं महुआ PHC से गायब हुआ है। मामले के जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी नर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नवजात को बरामद किया

जब इस मामले को लेकर ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि थाना गिरवां इलाके में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने बच्चे को इलाज के लिए नर्स को दिया था और उसका बच्चा चोरी हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले नर्स को हिरासत में लेकर ये पता लगाया कि उसने बच्चा किसे बेचा है? इसके बाद बच्चे को कानपुर से बरामद करके उसकी मां को सौंप दिया गया है, साथ ही आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।