October 28, 2026
Breaking News

By on November 27, 2024 0 454 Views

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर तमाम वीआईपी तामझाम छोड़ कर सीधे आम जनता से मुलाकात करने में विश्वास रखते हैं। ऐसा अक्सर दिखता भी है। मंगलवार को भी देहरादून में ऐसा ही कुछ दिखा जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से मुलाकात के लिए अपना काफिला रुकवाया।

दरअसल सीएम धामी मंगलवार को दिल्ली से देहरादून लौटे तो मुख्यमंत्री आवास जाते समय यमुना कॉलोनी चौक से गुजर रहे थे। यमुना कॉलोनी चौक पर सीएम पहुंचे तो उन्हे अपने पुराने दिनों की याद ताजा हो आई। सीएम धामी ने तुरंत ही अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतर गए। इसके बाद सीएम धामी वहां आम लोगों से मुलाकात करने पहुंच गए।

सीएम धामी मुख्यमंत्री होते हुए भी जमीन से जुड़े हुए हैं। ये एक बार फिर दिखा। सीएम धामी अपनी कार से उतरे और पास ही एक पान भंडार में राजेश कुमार उर्फ राजू भैया से मिलने पहुंच गए। सीएम ने छूटते ही पूछा, ‘और राजू भैया, कैसे हो’ ? सीएम धामी ने पुराने दिनों की यादें भी ताजा की।

इसके साथ ही सीएम धामी ने आसपास के दुकानदारों और आम लोगों से भी हाल चाल जाना। सीएम धामी ने अपनी सरकार की योजनाओं और केंद्र की योजनाओं के बारे में भी लोगों से फीडबैक लिया। सीएम धामी को अपने बीच इस तरह से बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के पाकर आम लोग भी खासे खुश नजर आए। यहां तक कि सीएम धामी के वहां से निकल जाने के बाद भी लोग सीएम धामी की सादगी की तारीफ करते रहे।