September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शराब के नशे मे, बाप बना हैवान, जमीन पर पटककर मार दी अपनी ही संतान…

शराब के नशे मे, बाप बना हैवान, जमीन पर पटककर मार दी अपनी ही संतान…

By on May 22, 2022 0 317 Views

बारां/राज0: बारां जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पिता ने शुक्रवार को अपने 10 माह के मासूम की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने मासूम को उसकी मां की गोद से छीना और सड़क पर पटक दिया. सड़क पर गिरते ही मासूम का सिर फट गया. आनन फानन में परिजन मासूम बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे. हालांकि बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.  फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मामला बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था.

1 साल बाद लगी शराब की लत

शादी के बाद 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे. वहीं बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई.  जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा. शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मां अपने 10 महीने के मासूम को लेकर अपने पिता के घर नाहरगढ़ आ गई. जहां शराबी पिता आज सुबह पहुंच गया और वापस ससुराल चलने की कहने लगा. इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही. इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में मां की गोद से 10 महीने के मासूम को छीन कर सड़क पर पटक दिया.

बच्चे का फटा सिर

सड़क पर पटकने के बाद 10 महीने के मासूम का सिर फट गया. इससे बच्चा लहूलुहान हो गया. आनन-फानन में परिजन मासूम को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां से मासूम को बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया. यहां भी मासूम को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया. इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में मासूम ने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल है. वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.