October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बच्चे ने टीचर को दी गोली मारने की धमकी ! बोला – मेरे पापा पुलिस में है, तुम्हें गोली मार देंगे…, देखें ये क्यूट सी VIDEO

बच्चे ने टीचर को दी गोली मारने की धमकी ! बोला – मेरे पापा पुलिस में है, तुम्हें गोली मार देंगे…, देखें ये क्यूट सी VIDEO

By on September 23, 2022 0 221 Views

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में एक बच्चे द्धारा क्लास रूम में टीचर को मनाने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब बच्चे और टीचर का नोकझोंक वाला एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा गुस्से में स्कूल टीचर को धमकी देते हुआ कह रहा है कि, मेरे पापा पुलिस में है…तुम्हें गोली मार देंगे।

 

वीडियो के मुताबिक, एक बच्चा क्लास रूम में रोते हुए टीचर से कहता है कि मेरे पापा पुलिस में हैं। इस पर टीचर कहती है तो क्या करें। फिर आगे से बच्चा बोलता है मार देगा गोली। टीचर कहती है किसे मारेगा गोली? बच्चा कहता है आपको। इसके बाद टीचर पूछती है पढ़ना अच्छा नहीं लगता? बच्चे के क्यूट जवाब आपको हैरान करने के साथ-साथ आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

इस वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के पेज से 20 सितंबर को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा मेरा पापा पुलिस में है। इस वीडियो को अभी तक करीब 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और तकरीबन 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।