October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बहू की लाश देखकर, सदमे मे ससुर की भी मौत, जानिए कैसे हुई थी बहू की मौत ?

बहू की लाश देखकर, सदमे मे ससुर की भी मौत, जानिए कैसे हुई थी बहू की मौत ?

By on September 13, 2022 0 337 Views

ग्वालियर: ग्वालियर में एक ससुर अपनी बहू की लाश देखकर इतना दुखी हो गया किस ससुर की भी मौत हो गई। बहू को सांप ने डस लिया था। बहू की लाश जब उसकी ससुराल पहुंची तो लाश को देखकर ससुर को हार्ट अटैक आ गया और ससुर की भी मौत हो गई। पूरा मामला थाटीपुर इलाके का है। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में कबीर कॉलोनी की रहने वाली रीना बाथम अपने एक रिश्तेदार के घर मोहना गई हुई थी। रविवार को मोहना में ही रीना को अचानक एक सांप ने काट लिया। रीना को जैसे ही सांप ने काटा तो रीना ने चिल्लाते हुए वहां मौजूद अपने रिश्तेदारों को सांप द्वारा काटे जाने की बात बताई। रिश्तेदार आनन-फानन में रीना को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन रीना की जान नहीं बच सकी। रीना की मौत हो जाने के बाद उसकी लाश को उसकी ससुराल कबीर कॉलोनी ले जाया गया। रीना की मौत से रीना की ससुराल में मातम पसर गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि रीना अब उनके बीच नहीं रही है। रीना की मौत से पूरा परिवार सदमे में चला गया लेकिन रीना की मौत का सबसे बड़ा गम उनके ससुर को हो गया।

बहू की लाश देखकर ससुर को आ गया हार्ट अटैक

जब रीना की लाश उसके ससुराल में पहुंची तो ससुराल वाले गमगीन थे। बहू की लाश देखकर कमजोर दिल वाले रीना के ससुर रामदास बाथम अचानक बेचैन हो गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। रामदास को हार्ट अटैक आने से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसे देखकर घर वाले परेशान हो गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई मौत

बहू की लाश का सदमा रामदास बर्दाश्त नहीं कर सका। हार्ट अटैक आने पर रामदास को उनके परिजन तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े। यहां डॉक्टरों ने रामदास का उपचार भी शुरू कर दिया लेकिन रामदास की जान को डॉक्टर नहीं बचा सके और रामदास ने दम तोड़ दिया। बहू की मौत का गम रामदास को भी ले डूबा।