September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति की जान बचाने के लिए दो भालुओं से भिड़ गई महीला।

पति की जान बचाने के लिए दो भालुओं से भिड़ गई महीला।

By on September 14, 2021 0 302 Views

कोरबा। पति सत्यवान को यमराज से छुड़ाकर लाने वाली सावित्री की कथा तो हमने कई बार पढ़ी और सुनी लेकिन आज ईतवारी बाई पति की जान बचाने के लिए दो भालुओं से भिड़ गई और बुरी तरह से घायल हो गई लेकिन पति को खरोच तक नहीं आने दिया। उन्होंने साहस दिखा सिद्ध कर दिया की वह भी ऐसा कर सकती है। ग्राम अलगीडोंगरी में रहने वाली ईतवारी बाई अपने पति पवित्तर सिंह के साथ बकरी चराने जंगल गई तभी अचानक जंगल से निकलकर दो भालुओं ने पवित्तर सिंह पर हमला कर दिया पति की जान जोखिम में देख ईतवारी बाई खुद भालुओं से भिड़ गई और अपने पति की जान बचा ली। भालुओं से लोहा लेने के दौरान वह बुरी तरह जख्मी हो गई उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।