October 7, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नगर निगम देहरादून ने दुकानदारों और नागरिकों को पौधे बांटकर किया पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित

नगर निगम देहरादून ने दुकानदारों और नागरिकों को पौधे बांटकर किया पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित

By on August 22, 2026 0 43 Views

देहरादून। शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून की ओर से पलटन बाजार क्षेत्र में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों को विभिन्न प्रकार के उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे वितरित किए गए। साथ ही लोगों से पौधों को अपनाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

नगर निगम की ओर से नागरिकों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छ दून-हरित दून’ का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

नगर निगम ने बताया कि शहर में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और नागरिकों को स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौध वितरण सहित विभिन्न हरित अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। निगम का उद्देश्य शहर को अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।