October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोसी व दाबका नदियों में जलस्तर बडा, जलस्तर बड़ने से ट्रैक्टर ट्राली नदी में समाई।

कोसी व दाबका नदियों में जलस्तर बडा, जलस्तर बड़ने से ट्रैक्टर ट्राली नदी में समाई।

By on September 4, 2021 0 353 Views

बाजपुर। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से कोसी व दाबका नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। अचानक आए बहाव के कारण नदी क्षेत्र में मवेशी चुगा रहे चरवाहों में भगदड़ मच गई। वहीं, एक ट्रैक्टर-ट्रालीनदी में समा गई। ऐन मौके पर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्राम इटव्वा, गोबरा, वनगढ़ आदि के लोग नदी के आसपास अपने मवेशियों को चुगान करा रहे थे। इटव्वा निवासी कमलेश ङ्क्षसह ट्रैक्टर से दाबका पार वनगढ़ क्षेत्र में सामान छोड़कर लौट रहा था। फौजी घाट के नजदीक नदी में अचानक तेज बहाव ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर पानी में डूब गया। कमलेश ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। नदी में अचानक आए बहाव को देख पशुपालकों ने भी मवेशियों को किसी तरह हांककर बचाया। बहाव के कारण कई खेतों का कटान हुआ है। ग्रामीण बल्देव ङ्क्षसह ने बताया कि घोषणा के अनुरूप रफ्टा पुल निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में करीब 200 परिवार परेशान हैं।