September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपए…

मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपए…

By on October 13, 2022 0 187 Views

देहरादून: प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी गुरुवार सुबह करीब सात बजे देहरादून पहुंचे. इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की. भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भेंट की. बदरीनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया. मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार में पूरी आस्था है. हमेशा वे बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं. मुकेश अंबानी ने इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किए हैं.

बता दें कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रति मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्थाा है. वह अक्संर अपने परिवार के साथ यहां अक्सतर आते रहते हैं. कुछ समय पहले भी मुकेश अंबानी परिवार सहित दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनको वापस लौटना पड़ा था. गुरुवार को मौसम सही होने के चलते मुकेश अंबानी और उनका परिवार बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचा है.

बता दें कि, इस बार चारधाम यात्रियों ने पुराने सारे आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले भक्तों का आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है. वहीं, अभी भी बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा पर देवभूमि पहुंच रहे हैं.