September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित किए जाने के मकसद से भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में घर घर सम्पर्क अभियान तेज

विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित किए जाने के मकसद से भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में घर घर सम्पर्क अभियान तेज

By on December 21, 2021 0 243 Views

रामनगर। विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित किए जाने के मकसद से भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में घर घर सम्पर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष नीमा मठपाल की अद्यक्षता में पालिका स्थित रेस्ट्रोरेंट में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने कहा कि जिला नैनिताल की सभी चारो विधानसभा सीटो पर भाजपा जीत का परचम लहराने जा रही है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी रैली को सफल बनाने पर विचार किया गया। तय किया कि 24 दिसम्बर को रामनगर में महिला सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमे चुनावी रणनीति के साथ साथ संगठन में महिलाओ को अधिक से अधिक जोड़ने की रणनीति बनाई जाएगी। नगर अध्यक्ष नीमा मठपाल ने कहा कि रामनगर क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार की अच्छे मतों से बढ़त रहेगी। मोर्चे ने काफी समय से जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार साठ के पार कर संकल्प को महिला मोर्चा पूरा कर दिखाएगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,महिला मोर्चा, कुमाऊं प्रभारी उमा पडानी, मंडल अध्यक्ष बसंती राणा ,जिला महामंत्री अल्का जीना ,आशा रावत , कनिका रौतेला , गीता गोस्वामी , मोहनी शर्मा विजया लक्ष्मी चौहान निशा राठौर मौजूद रहीं ।