- Home
- उत्तराखण्ड
- योगा ट्रेनर के रूप में भी कार्य करती हैं श्वेता त्रिपाठी
योगा ट्रेनर के रूप में भी कार्य करती हैं श्वेता त्रिपाठी
कालाढूंगी।कोटाबाग अगर महिला कुछ कार्य करना चाहे तो वह किसी भी परिस्थिति में उसमें सफलता हासिल कर ही लेती है, इसी का एक उदाहरण भीमताल के नोकुचियाताल की एक हाउसवाइफ श्वेता त्रिपाठी है, जिन्होंने सन 2019 में मशरूम की ट्रेनिंग ली, जिसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही मशरूम उत्पादन व प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य करने लगी, मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू में धीमी गति पर चला, लेकिन 1 वर्ष बाद मशरूम उत्पादन के द्वारा एक अच्छी आजीविका उन्हें मिलने लगी, जिसको देखते हुए उन्होंने इसे स्वरोजगार के रूप में इस्तेमाल करते हुए बड़ावा देना शुरू किया। और इनके इस कार्य को देखते हुए कई महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के लिए उनसे मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी लेना शुरू किया, श्वेता त्रिपाठी मशरूम के साथ-साथ योगा ट्रेनर भी हैं, और वह 2016 से योगा ट्रेनर के रूप में लोगों को योग सिखा रही हैं। उन्होंने बताया की मशरूम उत्पादन के कार्य करते हुए वह आत्मनिर्भर बनी और मशरूम से उन्हें हर महा 15 से ₹20,हजार रुपए की आमदनी अभी तक हो रही हैं, उन्होंने क्षेत्र के अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वरोजगार का कार्य करने के लिए प्रेरित किया, श्वेता त्रिपाठी आज वर्तमान में मशरूम उत्पादन में बेहतर स्तर पर कार्य कर रही है।

